पियुष रंजन के शानदार गोल से फुलका ब्यॉज एकेडमी विजयी
मुंगेर, जून 21 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (जेएसए) के तत्वावधान में ईस्ट कॉलोनी स्थित जेएसएम मैदान में आयोजित 12 दिवसीय अंडर-14 लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में फुलका ब्यॉज एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामपुर ब्यॉज एकेडमी को 1-0 से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। रोमांच से भरपूर मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन फुलका की ओर से किए गए एकमात्र गोल ने मैच का परिणाम तय कर दिया। मैच की शुरुआत से ही फुलका ब्यॉज एकेडमी ने आक्रामक खेल दिखाया। खेल के चौथे मिनट में जर्सी नंबर-10 पियुष रंजन ने शानदार मूव बनाते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती बढ़त मिलने के बाद फुलका की टीम ने पूरे मैच में बेहतरीन तालमेल और मजबूत रक्षा पंक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.