पिया सावन में हमके झुलाइदा... गीत से बांधा समां
आजमगढ़, अक्टूबर 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के समीप स्थित हरिहरपुर गांव में आयोजित दो दिवसीय कजरी महोत्सव का मंगलवार शाम समापन हो गया। कजरी महोत्सव में कलाकारों ने कजरी, लोकगीत, सूफी संगीत और भक्ति गीतों से ऐसा समा बांधा कि देर रात तक श्रोता सराबोर रहे। हरिहरपुर संगीत घराना ट्रस्ट एवं हरिहरपुर घराना संगीत संस्थान की ओर से आयोजित दो दिवसीय हरिहरपुर कजरी महोत्सव में विभिन्न जनपदों से आए कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राय अनूप कुमार श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथियों में दिनेश श्रीवास्तव, सपना बनर्जी, विवेक पांडेय, आदर्श मिश्रा, सुनील शर्मा, जय सिंह, अर्पित तिवारी, दीपक मिश्र और अमन श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हर्ष, अमन, अजीत और ऋषभ ने गणेश वंदना '...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.