समस्तीपुर, फरवरी 21 -- विभूतिपुर, निज संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने चोचाही भरपुरा निवासी पियक्कड़ शंभू सदा, रौशन कुमार शर्मा, राजू दास और उपेंद्र सदा को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त रोसड़ा न्यायालय के वारंटी पटपारा वार्ड 6 निवासी अजय राय और नीलाम पत्र वारंटी बोरिया निवासी रामप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.