शाहजहांपुर, जून 30 -- शाहजहांपुर। जिले के किसानों के लिए दोहरा संकट छा गया है, जिससे किसान परेशान ही नहीं बल्कि धान की खेती करने का संकट छाने लगा है। एक ओर सरकार के नियमों को लेकर किसानों को पंप चलाने के लिए बिना ऐसो से अप्रूव कंटेनर में डीजल नहीं मिल पा रहा है, वहीं दूसरी ओर बिजली सप्लाई न मिलने से दोहरा संकट मंड़राने लगा है। ऐसे में किसानों के सामने धान लगाने का कोई रास्ता नहीं बचा है। परेशान किसान जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक प्रार्थना पत्र देते धूम रहे हैं, लेकिन समाधान के बजाय कोई रास्ता नहीं निकल पा रहा है। सरकार की ओर से पेसो से अप्रूव कंटेनर में डीजल देने को जारी की गयी गाइडलाइन से किसानों को पिपिया में डीजल नहीं मिल पा रहा है, पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहे किसानाें को पेट्रोल पंप से बापस किया जा रहा है। जिसका किसान विरो...