लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ, संवाददाता। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर गोमती नगर, विराज खंड-तीन स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर, विराजेश्वर पार्क में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास जयप्रकाश तिवारी 'अनुरागी' जी महाराज ने पुरुषोत्तम मास में श्रीमद‌् भागवत कथा श्रवण के महत्व को बताया। श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार व मानव कल्याण का संदेश दिया। आयोजक राजेश तिवारी, रतन उपाध्याय, हरि प्रसाद गुप्ता, एलपी शर्मा ने बताया कि कथा प्रतिदिन शाम छह बजे से रात नौ बजे तक आयोजित होगी और समापन छह जून को होगा। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ आज से श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...