जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- जमशेदपुर। पिपला क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से करीब 20 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां से बड़ी मात्रा में शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.