जमशेदपुर, जनवरी 4 -- पटमदा। एनएच-33 पर स्थित पिपला गांव में शनिवार को बड़ाबांकी पंचायत के मुखिया राकेश चन्द्र मुर्मू की अध्यक्षता में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। सभा का संचालन करते हुए असीम कुमार महतो ने अतिथियों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का स्वागत किया। सभी ने माता सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभा में डॉ. तरुण कुमार महतो ने सावित्री बाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को बच्चों के साथ साझा किया। शिक्षक पतित पावन कुईला ने भी महिला शिक्षा पर विशेष रूप से प्रकाश डाला एवं समाज में व्याप्त कुसंस्कार को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया। मुखिया ने सावित्री बाई फुले के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया एवं सभी बच्चे खासकर लड़कियों की शत प्रतिशत साक्षरता प...