जमशेदपुर, दिसम्बर 2 -- जमशेदपुर। पिपला इलाके में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीम ने एक शराब अड्डे पर छापा मारकर करीब 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। इसके साथ ही शराब बनाने में उपयोग होने वाला जावा-महुआ भी बड़ी मात्रा में जब्त किया गया है। गुप्त सूचना पर चली कार्रवाई सूत्रों के अनुसार, आबकारी विभाग को पिपला क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब बनने और बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। शिकायतों की पुष्टि के लिए टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ाई और गुप्त इनपुट मिलने के बाद अचानक छापा मारा। मौके पर तैयार शराब और कच्चा माल बरामद होने से अवैध कारोबार की पुष्टि हो गई। अवैध गतिविधि में शामिल लोगों की तलाश जारी छापेमारी के दौरान शराब तैयार करने और बेचने में शामिल लोग मौके से फर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.