पिपलानी कटरा (चेतगंज) निवासी नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस आयुक्त के हेल्पलाइन नंबर पर भूमाफिया और दबंगों की शिकायत की है।
वाराणसी, मई 18 -- वाराणसी। पिपलानी कटरा (चेतगंज) निवासी नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस आयुक्त के हेल्पलाइन नंबर पर भूमाफिया और दबंगों की शिकायत की है। साथ ही जमीन पर जबरन कब्जा करने की फुटेज और वीडियो भी भेजा है। शिकायत के अनुसार नरेंद्र विश्वकर्मा का पिपलानी कटरा के पास जमीन और घर है। यहां विद्युत विभाग के रिटायर कर्मी 78 वर्षीय गोपालचंद्र विश्वकर्मा पत्नी इंद्रावती देवी और पुत्र नरेंद्र विश्वकर्मा के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह लगभग 100 की संख्या में नकाबपोश घर में घुसे और घर खाली करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। माता-पिता को धकेल दिया। घर में लूटपाट के साथ परिजनों की पिटाई भी की। नकाबपोशों में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मौके पर चेतगंज थाने की पुलिस मौजूद थी लेकिन वह मूकदर्शक थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.