आजमगढ़, अप्रैल 12 -- दीदारगंज/आजमगढ़। विकास खंड मार्टीनगंज क्षेत्र अंतर्गत पिपरौला लारपुर साहब अली पिच मार्ग काफी जर्जर होने से आवागम में लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। लगभग दो किमी मार्ग का निर्माण लगभग ढाई वर्ष पूर्व हुआ था। निर्माण के कुछ माह बाद ही मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क की गिट्टियां उखड़ कर इधर-उधर बिखर गयी है, जिससे जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों ने इस मार्ग का पुनर्निर्माण कराने की मांग की हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...