मधुबनी, अगस्त 4 -- हरलाखी। भारत-नेपाल सीमा के पिपरौन बॉर्डर पर मादक पदार्थों एवं प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान एसएसबी ने फिलहाल सार्वजनिक नहीं है। एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार 'सी' समवाय, पिपरौन एसएसबी कैम्प के जवानों ने विश्वसनीय आसूचना के आधार पर विशेष नाका गस्ती के दौरान प्रतिबंधित कफ सिरप, नशीली गोलियां, कैप्सूल, भारतीय एवं नेपाली मुद्रा व एक बाइक बरामद कर एक भारतीय एवं एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जटही चेक पोस्ट के निकट, सीमा स्तंभ संख्या 284/35 से लगभग 50 मीटर भारतीय क्षेत्र में की गई। यह भी पढ़ें- 200 ग्राम ब्राउन शुगर, डेढ़ लाख नेपाली करेंसी संग तीन धंधेबाज गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...