सीतापुर, जून 25 -- रामकोट, संवाददाता। क्षेत्र के पिपरी मिश्रा गांव स्थित मां पचकारिया देवी स्थान पर गुरुवार शिव परिवार, श्री हनुमान और मां कात्यायनी का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न हो गया। यह पूरा धार्मिक अनुष्ठान प्रयागराज से आए आचार्य जगमोहन लाल अवस्थी, बसंत कुमार पांडेय, विष्णु दत्त तिवारी, राजनरायण और संदीप अवस्थी की देखरेख में हुआ। उन्होंने मुख्य यजमान महावीर प्रसाद त्रिवेदी और त्रिभुवन दत्त मिश्रा से वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन कराकर देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। अनुष्ठान के अंतिम दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हवन-पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद कन्या भोज का आयोजन हुआ। दोपहर बाद शुरू हुए विशाल भंडारे और महाप्रसाद वितरण के साथ इस धार्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ।

हिंदी हिन्दु...