बाराबंकी, अप्रैल 11 -- रामनगर,संवाददाता । तहसील क्षेत्र के पिपरी महार गांव में पिछले करीब पांच वर्षों से खराब पड़ी डामर सड़क के नवीनीकरण का कार्य शुरू हो गया है। शनिवार से 1300 मीटर लंबी इस सड़क के नवीनीकरण कार्य की शुरुआत हो गई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से जर्जर व ऊबड़ -खाबड़ उखड़ी सड़क के कारण आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क बनने से स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और अन्य राहगीरों को अब सुगम एवं सुरक्षित यातायात की सुविधा मिल सकेगी। क्षेत्र के लोगों को भी आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इस संबंध में जेई ज्ञानेंद्र मौर्य ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है और प्रयास है कि एक सप्ताह के भीतर सड़क का काम पूरा कर लिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...