बाराबंकी, अप्रैल 4 -- रामनगर। क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर पड़ी पिपरी महार सड़क के दिन बहुरने वाले हैं, क्योंकि इसके नवीनीकरण की मंजूरी मिल गई है। करीब 1200 मीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण से क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उक्त पिपरी महार मार्ग करीब चार साल से कई हिस्सों में उखड़ पूरी तरह जर्जर हो चुका है। गड्ढों और टूटी सतह के कारण इसेसे गुजरना वाहन चालकों के लिए बेहद मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब होती जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता। लोक निर्माण विभाग खण्ड तीन पैच बनाकर काम चला रहा था। अवर अभियंता ज्ञानेंद्र मौर्य ने बताया कि स्वीकृति मिल गई। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। टेंडर फाइनल होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...