कौशाम्बी, फरवरी 12 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को धर दबोचा। दुल्हापुर नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ। मौके से नकद रुपए और बाइक भी जब्त की गई है। थाने लाकर पुलिस ने लिखापढ़ी कर उसका न्यायालय चालान कर दिया। सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि पिपरी पुलिस गुरुवार को दुल्हापुर नहर पुलिया के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से संदिग्ध युवक आता हुआ दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी 52 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजू केसरवानी निवासी भावापुर थाना सरायअकिल...