पिपरी पुलिस ने चोरी का ई-रिक्शा समेत दो शातिर दबोचे
कौशाम्बी, मई 13 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से चोरी गया ई-रिक्शा, दो बैटरियां, एक मोटरसाइकिल और नकदी बरामद हुई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।सीओ चायल अभिषेक सिंह और पिपरी थानाध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनीष पाल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूरामुफ्ती के तेवारा मोड़ के पास दो युवक चोरी के ई-रिक्शा के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों की पहचान समीर अंसारी पुत्र नूर मोहम्मद उर्फ राजू निवासी गौस नगर, करैली प्रयागराज और अरबाज अहमद पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.