पिपरी गांव में लगा ट्रांसफार्मर जला
चंदौली, जून 8 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कमालपुर क्षेत्र के पिपरी गांव के बस्ती में लगा ट्रांसफॉर्मर ओवर लोड के चलते कई दिनों से जल गया। जिससे एक सप्ताह से बस्ती के लोग अंधेरे में गुजर बसर कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में बिजली न होने से काफी परेशानी हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को घरों में रहना मुश्किल हो रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन आज तक ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं गया। जिससे इस भीषण गर्मी में परेशानी हो रही है। इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बने हुए हैं। मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहा है। जिसके यहां इनवर्टर लगा है वह भी जवाब दे गया है। ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से यह समस्या बनी हुई है। बस्ती के लोगों ने चेताया कि मंगलवार को ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.