पिपरी कोल्हुई के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
बलरामपुर, जून 30 -- उतरौला। उतरौला क्षेत्र के ग्राम पिपरी कोल्हुई में खराब ट्रांसफार्मर के कारण तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। गांव की अधिकांश आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब हालत में था और बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग ने केवल मरम्मत का प्रयास किया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया। लगातार बिजली न मिलने से पेयजल संकट भी गहरा गया है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से ऊर्जामंत्री को ज्ञापन भेजकर दो दिन के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली बनी सबसे बड़ी मुसीबत, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा चेतावनी दी गई है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.