पिपरी के विनोद का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव
कौशाम्बी, जून 27 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रैयादेह माफी गांव के समीप शुक्रवार की शाम रेलवे ट्रैक पर मिले शव की शिनाख्त हो गई है। वह चरवा निवासी विनोद था। घटना के बाद से परिवार वालों की रो-रोकर हालत खराब है। रैयादेह माफी गांव के समीप शुक्रवार की शाम एक युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिली थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन, सफलता नहीं मिली थी। इसे लेकर पुलिस ने इंटरनेट मीडिया में मृतक की तस्वीर प्रसारित कराई थी। शनिवार की सुबह प्रसारित तस्वीर देखकर थाने पहुंचे नगर पंचायत चरवा के गयादीन पटेल नगर (पिपरी) निवासी सुखलाल ने मृतक की पहचान अपने 29 वर्षीय बेटे विनोद के रूप में की। बताया कि उनके दो बेटों में विनोद छोटा था। शुक्रवार को वह किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था। वे लोग उसकी खोजबीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.