लखीसराय, मार्च 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पिपरिया प्रखंड में बुधवार को प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) प्रभाकर कुमार ने की, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं, लंबित मामलों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को सामने रखा। इस पर एसडीएम ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन अनिवार्य रूप से कि...