पीलीभीत, मई 11 -- पूरनपुर। क्षेत्र के ग्राम पिपरिया दुलाई में विकास कार्यों को गति देते हुए होली चौराहे से मुजफ्फरनगर रोड तक बनने वाली छह किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ रविवार को विधायक बाबूराम पासवान ने विधि-विधान के साथ नारियल फोड़कर और पूजन कर किया। सड़क निर्माण पर करीब 3. 43 करोड रुपये की लागत आएगी। विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होने से व्यापार, शिक्षा और अन्य जरूरी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- हेतमापुर से पुरैना तक पक्की सड़क कार्ययोजना में शामिल ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई।...