बरेली, फरवरी 9 -- भोजीपुरा क्षेत्र स्थित पिपरिया गांव में ग्राम समाज की जमीन पर बनी मस्जिद पर बुल्डोजर चलाए जाने की सूचना पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन गांव पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर गांव के लोगों से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली। रविवार को मौलाना शहाबुद्दीन ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि मस्जिद ग्राम समाज की जमीन पर बनी थी, लेकिन वर्ष 1990 में तत्कालीन ग्राम प्रधान ने मस्जिद के नाम पट्टा कर दिया था। इसी पट्टे के आधार पर नमाज पढ़ने की व्यवस्था की गई और टीन शेड डालकर मस्जिद का निर्माण किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में इस प्रकरण को लेकर न्यायालय में मुकदमा दायर हुआ जो जनपद स्तर से होते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुंचा। फिलहाल मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है और अभी तक कोई अंतिम निर्णय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.