खगडि़या, अगस्त 14 -- खगड़िया । नगर संवाददाता भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राष्ट्रव्यापी पदयात्रा अभियान के आठवें दिन जिले के पिपरा, रंगीला भेलौरी ,नयाटोला भेलौरी, महादलित टोला आदि का सीपीआई नेताओं ने भ्रमण किया। इस दौरान सीपीआई राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि आगामी एक सितंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकत्र्ताओं की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से लोगों के बीच केन्द्र व राज्य सरकार की नाकामी व जनहित की उपेक्षा से अवगत कराया जा रहा है। कहा कि हर व्यक्ति को पूरी तरह से जागरूक होना होगा। यह भी पढ़ें- भाकपा ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम उन्होंने कहा कि सीपीआई लगातार आम जनता के हितों का सवाल लेकर आंदोलन कर रही है और यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। पदयात्र...