सुपौल, मई 16 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, समर्पण और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। कई महिलाओं ने निर्जला उपवास भी रखा।सुबह से ही महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा सामग्री के साथ वट वृक्षों के पास पहुंचने लगीं। कैलाशपुरी मंदिर परिसर सहित विभिन्न गांवों में स्थित बरगद के पेड़ों के नीचे पूजा करने वालों की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने धूप, दीप, फल और कच्चा सूत अर्पित कर वट वृक्ष की परिक्रमा की। आचार्य ज्योतिष झा ने बताया कि वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ अमावस्या को मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- सीवान: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत धार्मिक मान्यता के अनुसार, वट वृ...