पलामू, मार्च 25 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। रामनवमी में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखने को लेकर बुधवार को पिपरा थाना क्षेत्र में सीओ जितेन्द्र कुमार और पिपरा थाना प्रभारी विमल कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे। पिपरा बाजार क्षेत्र होते हुए सरैया बाजार तक प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। थाना प्रभारी ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी पर्व संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। शरारती तत्वों पर प्रशासन की नजर है। थाना प्रभारी ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की बात कही। साथ ही अनुरोध किया किसी प्रकार की कोई सूचना मिलने पर प्रशासन को तुरंत सूचित करें। फ्लैग मार्च में एसआई कुलेश्वर महतो, एएसआई कुमा...