छपरा, मई 29 -- तरैया । थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में गुरुवार की रात एक युवक की मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक नीरज का उपचार रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जन सुनवाई शिविर में नहीं पहुंचे फरियादी, अधिकारी करते रहे इंतजार तरैया । तरैया अंचल कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित जन सुनवाई शिविर में फरियादी नहीं पहुंचे। शिविर में पदाधिकारी व कर्मचारी फरियादियों का इंतजार करते रहे। जानकारी के अनुसार, पिछले कई शिविरों में भी कोई शिकायत आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। शिविर में सीओ पंकज कुमार सिंह, सीआई गगन कुमार, राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार, अमित कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...