पलामू, जून 25 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधारीबाग गांव में बुधवार की देर शाम एक नवविवाहिता का शव कमरा में पंखे से लटका मिला है। मृतका के परिजन दहेज की मांग को लेकर मृतका के पति एवं अन्य परिजन पर हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से परिजन फरार है। मृतका काजल देवी, 20 वर्ष की शादी पोल्दा गांव निवासी अभिषेक पासवान से तीन महीना पहले हुआ था। मृतका का मायका बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनीबार गांव में है। पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका का शव बंद कमरा से मृतका के पिता मिंटू पासवान एवं अन्य लोगों की मौजूदगी में बाहर निकाला गया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का है, ...