मोतिहारी, फरवरी 26 -- चकिया। पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव चकबारा स्थित वार्ड नौ निवासी व्यवसाई राजेश्वर साह के घर का ताला तोड़कर चोरी की बडी घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने आभूषण,नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली। पीड़ित गृहस्वामी ने घटना को लेकर थाना में दिये गये आवेदन में तीन लोगों को आरोपित किया है। घटना को लेकर पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि रविवार को वे पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गये थे। जिसका लाभ लेते हुए चोरों ने घर के प्रवेश द्वार का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया व अलमारी व बक्से आदि में रखा आभूषण, कीमती वस्त्र आदि की चोरी कर ली। चोरी गये सामान में आभूषण में सोना, 2.5 किलो चांदी, नगद चार लाख पचहत्तर हजार रुपए के साथ कपड़ा समेत अन्य कीमती सामान शामिल हैं। ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.