सुपौल, मार्च 21 -- पिपरा, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को भाईचारे प्यार और खुशी का पर्व ईद उल फितर बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही लोग नए वस्त्रों में ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे जहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने नवाज अदा की और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाजियों ने सुबह नवाज से पहले गरीबों को दान दिये। इस पवित्र पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिला। शनिवार को ही इस्लामी कैलेंडर के शव्वाल महीने की पहली तारीख शुरू होती है और इस दिन को मिठी ईद भी कहा जाता है इस दिन ये लोग अपने घरों में मीठा पकवान और सेवइयां बनाकर खाते हैं। थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से ईद उल फितर पर्व को मनाने को लेकर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गये थे जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की ...