पलामू, अप्रैल 26 -- मेदिनीनगर। पिपरा प्रखंड के पिपरा बाजार में जला हुआ 25 केवीए ट्रांसफॉर्मर बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर दिया गया है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजारवासियों ने बिजली आपूर्ति कंपनी से लगातार प्रयास और शिकायत के बाद पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि सह वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष संदीप पासवान को भी इस समस्या की जानकारी दी। उनके स्तर से प्रयास के बाद ट्रांसफॉर्मर बदले जाने से अब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है और लोगों ने राहत की सांस ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.