पलामू, मार्च 15 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पिपरा थाना परिसर में रविवार को रामनवमी, सरहुल और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक कर सौहार्द से त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया। छतरपुर के सर्किल इंस्पेक्टर द्वारिका राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ाया जायेगा एवं शरारती तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...