मोतिहारी, मार्च 30 -- मोतिहारी, एप्र। पूर्व-मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत पिपरा-चकिया रेलवे स्टेशन के बीच किमी संख्या -140/3-5 के समीप अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। घटना सोमवार की दोपहर की बतायी जा रही है। बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ को अपराह्न 2:00 बजे डीसीसीआर/एसपीजे से सूचना दी गयी कि पिपरा-चकिया स्टेशन के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर आरपीएफ के उपनिरीक्षक राजेश कुमार झा अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। वहां रेलवे के अपलाइन के बीचो-बीच अज्ञात व्यक्ति (उम्र लगभग 45 वर्ष) का शव पड़ा हुआ था। स्थानीय थाना पिपरा की सहमति से पीडब्ल्यू स्टाफ एवं स्थानीय लोगों की मदद से 14:38 बजे लाइन क्लियर कराया गया। पिपरा थाना के उप निरीक्षक सतीश कुमार एवं उप निरीक्षक निरंजन कुमार अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।व अग्र...