पिपरा घाट में दो विद्युत व एक गैस शवदाह गृह बनेंगे
लखनऊ, मई 14 -- छावनी क्षेत्र स्थित पिपराघाट को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। दो विद्युत तथा एक गैस आधारित शवदाह गृह बनेगा। साथ ही नौ नए लकड़ी वाले प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। इसके अलावा शोकाकुल लोगों के बैठने, पीने के पानी, प्रार्थना सभा आदि सुविधाएं भी विकसित की जाएगी। रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के प्रयास से 9.8 करोड़ रुपए स्वीकृत हो गए हैं। छावनी परिषद प्रशासन अगले माह निर्माण कार्य शुरू करा देगा। नव निर्माण में सबसे खास पर्यावरण संरक्षण है। सभी प्लेटफार्म में जो ऐसी चिमनी लगाई जा रही है जो धुंआ शोधित करके बाहर निकालेगी। लगभग तीन एकड़ क्षेत्रफल में सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें एक प्रार्थना कक्ष बनेगा, जहां शोकाकुल परिवार शांति पाठ करा सकेंगे। साथ ही वेद व पुराण भी रखे जाएंगे। बलिदान सैनिकों को गार्ड ऑफ आनर दिए जाने की भी व्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.