पलामू, फरवरी 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के उत्पाद अधीक्षक सुजीत कुमार के निर्देशन में पिपरा थाना अंतर्गत भीतिया गांव के एक खटाल से 40 लीटर की क्षमता वाले 472 गैलन में पैक 18,880 लीटर स्प्रिट जब्त किया गया है। शुक्रवार की रात में टीम गठित कर छापामारी की गई जिसमें अवैध स्प्रिट जब्त किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने भीतिया गांव निवासी लव कुमार चंद्रवंशी और प्रमोद कुमार को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। लव कुमार चंद्रवंशी के खटाल में स्प्रिट भंडारित था। उत्पाद अधीक्षक शनिवार को मेदिनीनगर में प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि जब्त स्प्रिट की सरकारी मूल्य 13 लाख 21 हजार 600 रुपये है। पिपरा थाना क्षेत्र के इस मामले में लव कुमार चंद्रवंशी और प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इतनी मात्रा में स्प्रिट कहां से लाया गया है, इसकी जांच-पड़त...