बलिया, जनवरी 4 -- बलिया। फेफना विधानसभा के पिपरा कला गांव में हीरोज क्लब पिपरा कला की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार को उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद प्रतियोगिता का पहला मैच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि अवलेश सिंह ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, एकजुटता और आत्मविश्वास का विकास करता है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव होता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर सपा जिला महासचिव बीरबल राम, किसान नेता केडी.सिंह, हीरोज क्लब पिपरा कला के अध्यक्ष गोविंद राजभर, उपाध्यक्ष कृष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.