मधुबनी, जुलाई 19 -- लदनियां । संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित कल्चर फंक्शन एंड प्रोडक्शन ग्रांट स्कीम के तहत प्रखंड के पिपराही गांव में आयोजित तीन दिवसीय मिथिला लोक उत्सव का उदघाटन एमएलसी डॉ. भारती मेहता ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत नेपाल सीमा पर स्थित इस मिथिला की पावन धरती पर आयोजित मिथिला लोक उत्सव कला व संस्कृति को जीवंत करने का काम करेगा। कार्यक्रम की सफलता में समाजसेवी राम कुमार राय, सांसद प्रतिनिधि शिव कुमार, प्रखंड प्रमुख सत्य नारायण साफी, राजेश व गंगाधर यादव की भूमिका सराहनीय देखी गई। इस अवसर पर कलाकारों ने गोसाउनी गीत, सामा चकेवा, झिझिया आदि प्रस्तुत किए। मंच का संचालन मिथिलेश कुमार व उपेंद्र पासवान के द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...