सीतामढ़ी, जून 21 -- पिपराही।अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवाद का निपटारा करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया।प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए जमीन संबधी मामलों पर विचार विमर्श किया गया।शिविर में भूमि दखल कब्जा संबधी दो मामला आया। जिसे भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय से आदेश प्राप्त करने का सुझाव दिया गया। शिविर में सीओ तरू लता तथा विभागीय कर्मी प्रियरंजन मिश्र उपस्थित थे। इश्तेहार चिपकाया: शिवहर /पुरनहिया। पुरनहिया थाना के आरोपी सौरव कुमार उर्फ सौरव उर्फ चंचल ठाकुर उर्फ बाबा के विरुद्ध माननीय न्यायालय से निर्गत इश्तेहार को पुलिस ने शनिवार को उसके घर पर चस्पा दिया। थानाध्यक्ष प्रमजीत सिंह एवं सब इंस्पेक्टर बीरेंद्र पासवान स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इश्तेहार की तामिला करवाई। यह भी पढ़ें- जनता दरबार ...