बगहा, अगस्त 20 -- पिपरासी। थानाक्षेत्र के मंझरिया पंचायत से यूपी जाने वाली मुख्य सड़क कतकी-नरकहवा बॉर्डर को एक बार फिर से यूपी पुलिस ने सील कर दिया है। बुधवार रात आठ से सुबह आठ बजे तक बॉर्डर सील रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार सुबह में स्कूल जाने वाले बच्चों, दुकानदारों और मजदूरों को यूपी पुलिस ने लौटा दिया। मॉर्निंग स्कूल होने के कारण बच्चे छह से 6.30 बजे के बीच स्कूल जाते हैं। दुकानदार और दैनिक मजदूर भी सीमावर्ती क्षेत्रों में सुबह ही निकलते हैं। बॉर्डर सील कर चार पांच की संख्या में वहां यूपी पुलिस की तैनाती की गई है। यहां तैनात पुलिस लोगों को आने-जाने से रोक रही है। लोगों ने इस संबंध में जब पुलिस वालों से पूछा, तो पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बॉर्डर सील करने की बात कहीं। इस कारण लोगों को कई किमी...