बगहा, अप्रैल 10 -- पिपरासी। प्रखंड की बलुआ ठोरी पंचायत के बलुआ गांव में गुरुवार की रात तेंदुए ने कुत्ते को शिकार बना लिया। शुक्रवार को लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद टाइगर ट्रैकर सर्वेंद्र यादव ने मौके पर पहुंच कर पगमार्क का निरीक्षण किया। मुखिया संतोष कुशवाहा ने बताया कि बीते कुछ माह से बलुआ के दियारा में तेंदुए की चहलकदमी लगातार रह रही है। दियारा क्षेत्र बड़ा होने के कारण तेंदुआ पिपरासी दियारा के तरफ भी चला जा रहा है। लेकिन लौट आ रहा है। गुरुवार रात तेंदुआ गांव में घुस गया। इस दौरान वह एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। शुक्रवार की सुबह जब लोग खेतों के तरफ गए तो गांव के समीप खेत में कुत्ते का अवशेष मिला। वहीं पास में पगमार्क भी मिले। जिसके बाद में वन विभाग की जांच के बाद तेंदुए की पुष्टि हुई। रेंजर श्रीमान मालाकार ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.