बगहा, अप्रैल 24 -- पिपरासी। पिपरासी व भितहां समेत यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों में डीजल-पेट्रोल के हहाकार मचा हुआ है। पटवन नहीं होने से दो हजार एकड़ से अधिक गन्ना समेत अन्य फसलें सूख रही हैं। पिपरासी प्रखंड क्षेत्र में पेट्रोल पंप नहीं है और भितहा में पूर्व में ही बंद हो चुका है। ऐसे में दोनों प्रखंडों के लोग डीजल-पेट्रोल के लिए यूपी पर निर्भर हैं। यूपी में डीजल-पेट्रोल की किल्लत होने के बाद दोनों प्रखंडों में सिंचाई से लेकर सभी काम ठप पड़े हैं। बिचौलिये 160 रुपये पेट्रोल व सवा सौ रुपये प्रति लीटर कालाबाजारी में बेच रहे हैं। किसान महंगा डीजल खरीद कर पटवन करने में सक्षम नहीं है। ऐसे में फसल सूखने से उनका कलेजा फट रहा है। इधर, प्रशासन दोनों प्रखंडों में डीजल व पेट्रोल उपलब्ध कराने के लिए पहल नहीं कर रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है। जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.