पिपराडीह रैक प्वाइंट के पास ट्रकों के जाम से लोग परेशान
कोडरमा, मई 24 -- चंदवारा। चंदवारा प्रखंड के पिपराडीह स्थित रेलवे रैक प्वाइंट के पास ट्रकों में माल लोडिंग को लेकर लगने वाले जाम से लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा रेलवे का रैक लगने के बाद माल लोडिंग को लेकर करीब 100 से ज्यादा ट्रकें लगती है, जो सड़क पर जैसे-तैसे खड़ा कर दिये जाने से आसपास के लोगों समेत उस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उक्त ट्रकों को व्यवस्थित रूप से लगाने की मांग की, ताकि आवाजाही में लोगों को परेशानी न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.