हजारीबाग, मार्च 2 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर दूर नयाटांड़ पंचायत के पिपराडीह गांव के मुख्य सड़क पर नाली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घरों से शौचालय का गंदा पानी सड़क पर बहाए जा रहे है। तो कई घरों मे पानी घुस जा रहा है। जिसके कारण लोगों को बदबू एंव कीचड़ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नयाटांड़ पंचायत के मुखिया लीलावती देवी , पंसस प्रभु राम, मुखिया प्रतिनिधि अजीत महतो, साढ पंचायत के पूर्व मुखिया भीखन महतो ने कहा कि हम लोगों ने जिला प्रशासन को कई बार आवेदन दिया था। जिस पर ग्रामीण विशेष प्रमंडल के द्वारा ग्राम पिपराडीह लिटिल फ्लावर स्कूल से जगदीश प्रजापति के घर तक 300 मी नाली निर्माण, सांढ पंचायत ग्राम फोरम में शिवाडीह मुख्य पथ से गढाधारी होते हुए पूरन महतो के घर तक पी...