पलामू, जुलाई 10 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना के एक कुंए से शुक्रवार की सुबह में 26 वर्षीया विवाहिता का शव बरामद किया गया है। मृतका की पहचान पिपराटाड़ निवासी सहेंद्र मांझी की बेटी आरती कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम करा कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। पिपराटांड़ के थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले तथ्य से कुछ स्पष्ट हो पाएगा। इधर मृतका के पिता सहेंद्र मांझी ने बताया कि आरती की शादी तीन वर्ष पूर्व चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के कुटी गांव निवासी अखिलेश पासवान से हुई थी। शादी से पहले और बाद में भी उसके पति का एक अन्य युवती से संबंध बना हुआ है। इसे लेकर पति-पत्नी के ब...