गिरडीह, जून 9 -- तिसरी। तिसरी प्रखंड के पिपराटांड़ नदी में बने पुल के पास पिपराटांड़-केंदुआ मुख्य सड़क पर बारिश से कटकर गोफ हो गया है और दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। किंतु संबंधित विभाग की नजर इस पर नहीं पड़ी है और न ही इसे बनाने की कोई पहल की जा रही है। जिसके कारण यहां कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। बताया गया कि तिसरी के पिपराटांड़ नदी में एक-डेढ़ साल पहले पुल का निर्माण किया गया था जिसके बाद पुल के पास एप्रोच पथ भी बनाया गया था किंतु पिछले दिनों हुई बारिश ने भ्रष्टाचार की नींव पर बनी सड़क की पोल खोल कर रख दी है और मात्र एक साल में ही मामूली बारिश से पिपराटांड़ पुल के पास आरइओ विभाग द्वारा बनाई गई सड़क व एप्रोच पथ में बड़ा सुरंग हो गया है। मुख्य सड़क में इस कदर सुरंग बन गया है कि एक तरफ घुसकर दूसरी तरफ निकला जा सकता है। इतना ही नहीं मुख्य सड...