पिपराघाट के कार्तिक पूर्णिमा मेले को मिले राजकीय दर्जा
मधुबनी, जून 28 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। मिथिला की प्रसिद्ध तीर्थ स्थान की पहचान रखने वाले पिपराघाट स्थित कमला बलान एवं सोनी नदी के त्रिवेणी संगम पर लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक मेला को राजकीय दर्जा दिलाने की पहल फिलहाल तेज हो गई है। शनिवार को बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. भारती मेहता ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास में मुलाकात कर इस संबंध में अनुरोध पत्र सौंपा। डॉ. मेहता ने कहा है कि पिपराघाट का त्रिवेणी संगम न केवल मिथिला बल्कि पड़ोसी मुल्क नेपाल के तराई इलाकों से लेकर गंगा के मैदानी समेत देश के अन्य दूसरे प्रदेशों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां कार्तिक माह में स्वत: विशाल मेला लगता है। जबकि, साल भर तक विभिन्न पर्व-त्योहारों एवं धार्मिक आयोजनों में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संत पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय दर्जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.