पिपराइच से खैरुल्लाह प्रत्याशी घोषित
गोरखपुर, अगस्त 17 -- गोरखपुर। आजाद अधिकार सेना ने विधानसभा चुनाव के लिए गोरखपुर पिपराइच सीट से खैरुल्लाह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की। डॉ. नूतन ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में खैरुल्लाह लंबे समय से संघर्षरत रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि खैरुल्लाह पार्टी के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.