पिपराइच में विधायक ने किया सड़कों का लोकार्पण
गोरखपुर, मई 23 -- सरहरी हिन्दुस्तान संवाद। विधायक पिपराइच महेंद्र पाल सिंह ने क्षेत्र विकास खण्ड चरगावां की विभिन्न ग्रामसभाओं में लगभग 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। ग्रामसभा सियारामपुर टोला नन्दापार में "राधेश्याम गुप्ता के घर से इंद्रेश गुप्ता के घर तक" 254 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया, जिसकी लागत लगभग 12.53 लाख रुपये है। वहीं ग्रामसभा ठाकुरपुर नंबर 1 टोला केसरिया में "गणेश के घर से जयहिंद के खेत तक" 200 मीटर लंबी सीसी सड़क का उद्घाटन किया गया, जिसकी लागत 9.79 लाख रुपये बताई गई है, इसके साथ ही ग्रामसभा ठाकुरपुर नंबर 2 में "पक्की सड़क से दिनेश जायसवाल के घर तक" 200 मीटर लंबी सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रणविजय सिंह मुन्ना, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनरेश निषाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.