गोरखपुर, अप्रैल 30 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर के ब्लॉक पिपराइच के ग्राम दुबौली की 'दुबौली मॉ भूमि एग्रो किसान उत्पादक संगठन' ने मालटिंग जौ उत्पादन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गुरुवार को एफपीओ पीएमवी मालटिंग काशीपुर, ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) को पीएमवी-10 वैरायटी की 45 टन जौ की पहली खेप रवाना की। उप कृषि निदेशक गोरखपुर धनंजय सिंह ने फ्लैग ऑफ कर इस खेप को रवाना किया, एफपीओ से जुड़े किसानों को शुभकामनाएं दी। रवानगी के समय रोहित शर्मा, अमित द्विवेदी, अनिमेष श्रीवास्तव, और प्रशांत सिंह, एफपीओ से निदेशक देवशंकर सिंह गुड्डू, जय सिंह, सुनील धर द्विवेदी, रतन सिंह, आकाश सिंह और पीएमवी मालटिंग से उपकेश वर्मा उपस्थित रहे। 22 सितंबर 2025 को प्रोजेक्ट अन्नदाता के तहत आयोजित बायर-सेलर मीट में होंडा इंडिया फाउंडेशन की पहल पर दुबौली मॉ भूमि एग्र...