महाराजगंज, अप्रैल 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज शहर के एक मैरेज हॉल में सोमवार को 14 वर्षीय एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। मैरेज हॉल के कर्मी व किशोरी की मां उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार गोरखपुर के पिपराइच की रहने वाली एक महिला शहर के एक मैरेज हॉल में काम करती है। महिला के साथ उसकी 14 वर्षीय बेटी भी वहीं रहती थी। सोमवार को किशोरी ने मैरेज हॉल में फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को देकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।फिलहाल किशोरी के इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.