बांदा, फरवरी 14 -- बांदा। संवाददाता पैलानी थाने के पिपरहरी गांव निवासी सुभाषचंद्र त्रिपाठी पुत्र रमाकांत तिवारी ने पिपरहरी प्रधान व उनके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। सुभाषचंद्र ने बताया कि 12 दिसंबर को वह कानपुर एक निमंत्रण में गए थे। दूसरे दिन शुक्रवार को शाम को बारात से लौटे तभी रास्ते में प्रधान सुरेंद्र सिंह,शिवम संह, प्रधान सुरेंद्र सिंह, रूबल सिंह ने हमला कर दिया। उसे गंभीर चोंटे आईं। इसके पहले वह अपने भतीजे गिरधर गोपाल व दोस्त ललित के साथ दवा कराने पलरा आया था। इसी बीच पलरा-नरी मार्ग पर चारों ने उन पर हमला कर दिया था। रिवाल्वर की बट से पीटा तो भतीजा बेहोश हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.